कोलकाता: इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल द्वारा कोलकाता के केस्टोपुर स्थित प्रफुल्ल कानन रवींद्रपल्ली जूनियर एक्सरसाइज सोसाइटी क्लब परिसर में ‘विद्या रत्न: एजुकेशन आइकन अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में शिक्षा, समाज सेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के चेयरमैन संजय सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश अबनी कांत लाहा, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी समीर मंडल, प्रोफेसर डॉक्टर अतीन्द्र कुमार मित्रा, स्टेट प्रेसिडेंट दीपक मित्रा, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट कौशिक रॉय चौधरी, स्टेट डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अमर बनर्जी और सिटी वाइस प्रेसिडेंट (रानीगंज) चंदन कुंडू सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य आयोजक और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कुमकुम माइति बिस्वास ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट छात्रों को, बल्कि महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे समर्पित युवाओं को भी सम्मानित कर पा रही हैं।
इस आयोजन में सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ‘विद्या रत्न आइकन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। साथ ही शुभज्योति मैती, अरित्रा गिरी, चंदन साहा और सत्यम मंडल जैसे साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं को विशेष रूप से सराहा गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कंकंडू सिकदर (क्लब सेक्रेटरी), प्रोफेसर अतीन्द्र कुमार मित्रा (हावड़ा शिवपुर बी.ई. कॉलेज प्रोफेसर एवं क्लब वाइस प्रेसिडेंट) और समीर मंडल (क्लब कल्चरल सेक्रेटरी, पूर्व सेना अधिकारी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके अलावा कोलकाता टीम के सदस्य इला मंडल (सिटी वाइस प्रेसिडेंट, साउथ 24 परगना), कौशिक दत्ता (सिटी वाइस प्रेसिडेंट, कस्बा), सुमन मैती (सिटी प्रेसिडेंट, बेलेघाटा) और ज्वेल साहा (सिटी प्रेसिडेंट, बंदेल) ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
समारोह के अंत में सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी गई और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच बना, बल्कि युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुआ।


