दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल): बर्धमान-दुर्गापुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद किर्ती आज़ाद ने शनिवार को दुर्गापुर स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि—
“देश में आतंकियों को घुसाकर केंद्र सरकार ‘युद्ध युद्ध’ का ड्रामा कर रही है, जबकि बंगाल को बदनाम करने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ का झूठ फैलाया जा रहा है। असल में यह सब टाइ टाइ फिस और ठनठन गोपाल है।”
🔥 प्रमुख आरोप:
- देश की इंटेलिजेंस एजेंसियां फेल, फिर भी प्रधानमंत्री पहलगांव नहीं जा पाए, न ही कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक में भाग लिया।
- मगर बिहार चुनाव की तैयारी में व्यस्त हैं — इससे शर्मनाक कुछ हो सकता है क्या?
- “अगर पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध चाहिए, तो घोषणा में देरी क्यों?” — सवाल किर्ती आज़ाद का।
🏗️ बंगाल के साथ भेदभाव का आरोप:
किर्ती आज़ाद ने केंद्र पर आरोप लगाया कि 2021 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद से भाजपा सरकार बंगाल में विकास के हर प्रयास में अड़ंगा डाल रही है।
“राज्य के बंद सार्वजनिक उपक्रमों को दोबारा खोलने पर लोकसभा में सवाल पूछा, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।”
📊 1 साल की रिपोर्ट कार्ड भी पेश की:
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने अपने एक वर्ष के कामकाज का लेखा-जोखा भी पेश किया। इस दौरान पंचायत और सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार भी उपस्थित रहे।













