[metaslider id="6053"]

कुल्टी में गीता वितरण: बोले जितेंद्र तिवारी – गीता है जीवन का सार

कुल्टी :
आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र तिवारी ने रविवार को कुल्टी के वार्ड नंबर 17 में एक अनूठा सामाजिक व धार्मिक संदेश देते हुए घर-घर जाकर श्रीमद्भागवत गीता का वितरण किया। इस कार्य में उनका सहयोग वार्ड पार्षद ललन मेहरा ने किया।

इस दौरान पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी का बैंड-बाजे और जयघोष के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पार्षद ललन मेहरा ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित भी किया।

📖 “गीता सिर्फ किताब नहीं, ज्ञान का समंदर है”

अपने संबोधन में जितेंद्र तिवारी ने कहा –
“अगर भारत को विश्वगुरु बनाना है तो गीता का श्रवण और अध्ययन हर भारतीय को करना होगा।”

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है, जिसमें हर सवाल का जवाब मिलता है।

  • इसमें बताया गया है कि क्या खाना चाहिए और कैसे रहना चाहिए।
  • शब्दों का उच्चारण कैसे करना है और कब करना है।
  • जीवन की कठिनाइयों को कैसे सरल बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि आज अमेरिका और लंदन जैसे देशों में भी गीता को मान्यता मिली है। वहां के राष्ट्रपति तक गीता पर हाथ रखकर शपथ लेते हैं। यह अपने आप में साबित करता है कि गीता कितनी महान और विश्वव्यापी है।

🌍 “प्रधानमंत्री के सपनों का भारत तभी बनेगा”

जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत तभी साकार होगा जब हर देशभक्त गीता के संदेश को आत्मसात करेगा। उन्होंने आह्वान किया कि गीता को घर-घर तक पहुँचाना हम सभी का कर्तव्य है।

🙏 गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिन्हा, पार्षद गौरव गुप्ता, दीपक झा, बबलू साव, मदन गुप्ता, राजू गोराई, सुदमा ओझा, प्रदीप सिंह, नंदन श्रीवास्तव, मुकेश यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन गीता के श्लोक पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

ghanty

Leave a comment