जुर्माना छोड़, मेयर बना बैठे हैं कारखानों को ‘दामाद’: तिवारी का हमला

single balaji

“नगर निगम कर रहा घोटाले का नाटक!” – जितेंद्र तिवारी का बड़ा हमला, बोले – “हज़ार करोड़ का बकाया छोड़, बस दिखावा हो रहा है”

आसनसोल, पश्चिम बंगाल:
आसनसोल नगर निगम एक बार फिर कटघरे में है। इस बार सीधे आरोप लगाए हैं पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने। उनका दावा है कि नगर निगम जमुरिया और रानीगंज क्षेत्र के 11 बड़े कारखानों से लगभग 1000 करोड़ रुपये का बकाया छोड़कर सिर्फ मीडिया ड्रामा कर रहा है।

तिवारी ने सवाल उठाया –

“अगर आम नागरिक 500 रुपये भी टैक्स न दे तो निगम घर पर नोटिस भेज देता है, मगर जिन फैक्ट्रियों पर 98 करोड़, 68 करोड़ जैसे बकाया हैं, उन पर कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं?”

📸 फोटो ऑपरेशन का आरोप:

तिवारी ने कहा कि निगम अधिकारी बुलडोजर लेकर कारखानों के गेट तक जाते हैं, फोटो खिंचवाते हैं, और फिर चुपचाप लौट आते हैं। यह सब हाई कोर्ट को दिखाने के लिए किया जा रहा है ताकि कहा जा सके कि ‘कार्रवाई जारी है’।

🔥 निगम पर सौदेबाज़ी का भी आरोप:

तिवारी ने आरोप लगाया कि,

मेयर, डिप्टी मेयर और चेयरमैन की टीम कारखाना मालिकों को ‘नगर निगम का दामाद’ समझकर रखी है। जुर्माने की असली रकम छोड़कर, लाखों में अंदरखाने डील हो रही है।”

💰 “1000 करोड़ से बदल सकता है आसनसोल का चेहरा”

तिवारी ने बताया,

“अगर इस जुर्माने की रकम को 106 वार्डों में बाँटा जाए तो हर वार्ड में 10 करोड़ रुपये विकास के लिए खर्च हो सकते हैं। लेकिन निगम को जनता से नहीं, रसूखदारों से मोहब्बत है।”

🚨 जन आंदोलन की चेतावनी:

जितेंद्र तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर नगर निगम ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे बड़ा जन आंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने कहा:

आसनसोल के लोग बेवकूफ नहीं हैं, उन्हें सब समझ में आ रहा है कि यह पूरा ड्रामा सिर्फ दिखावे के लिए है।”

ghanty

Leave a comment