👉ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, अनकैप्ड प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर पैसों की बारिश
दुबई : IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में हुआ। इसमें 156 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 10 टीमों ने 215.45 करोड़ रुपए खर्च कर 77 खिलाड़ी खरीदे। इनमें 29 विदेशी और 48 भारतीय शामिल रहे। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी।
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही हमवतन मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2024 में KKR ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपए के साथ पहले और श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपए के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
KKR ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा, लेकिन ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। बाकी 7.20 करोड़ BCCI के वेलफेयर फंड में जमा किए जाएंगे। BCCI ने पिछले साल विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की ऊपरी सीमा तय की थी, ताकि ज्यादा मांग के नाम पर विदेशी खिलाड़ी अनुचित फायदा न उठा सकें।
प्रशांत और कार्तिक सबसे महंगे अनकैप्ड इंडियंस
इस ऑक्शन में युवा भारतीय खिलाड़ियों पर भी टीमों ने जमकर भरोसा जताया। 20 साल के प्रशांत वीर और 19 साल के कार्तिक शर्मा 14.20-14.20 करोड़ रुपए में बिके। दोनों को चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख की बेस प्राइस से करीब 47 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा। CSK ने इन पर कुल 28.40 करोड़ खर्च किए।

ये दोनों इस सीजन के सबसे महंगे भारतीय बने हैं। प्रशांत उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि कार्तिक राजस्थान के रहने वाले हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।
KKR ने पथिराना-मुस्तफिजुर पर दांव लगाया
तेज गेंदबाजों के सेट में KKR ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। उसने श्रीलंका के मथीशा पथिराना (18 करोड़) और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान (9.20 करोड़) को खरीदा। स्पिनर्स में रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, वेंकटेश अय्यर को RCB ने 7 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। 2024 के मेगा ऑक्शन में KKR ने वेंकटेश अय्यर पर 23.75 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
कॉन्वे, तीक्ष्णा और मुजीब अनसोल्ड रहे
2023 के प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे डेवोन कॉन्वे, श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महीश तीक्ष्णा और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान पर किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई। उनका नाम दो बार ऑक्शन पूल में लाया गया। इसके बावजूद अनसोल्ड रहे। इनके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर-मैगर्क, वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ और साउथ अफ्रीका के जेराल्ड कूट्जी को भी किसी ने नहीं खरीदा।
कैसी बनी आपकी IPL टीम?
1. चेन्नई सुपर किंग्स ने अनकैप्ड प्लेयर्स पर पैसा बहाया
43.40 करोड़ रुपए का पर्स लेकर ऑक्शन में उतरी CSK ने कैमरन ग्रीन के लिए बिडिंग वॉर की, लेकिन KKR ने बाजी मार ली। टीम ने फिर अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर पैसा बहा दिया। CSK ने 28.40 करोड़ रुपए की कीमत में राजस्थान के विकेटकीपर कार्तिक शर्मा और उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को खरीदा।
🔹रिटेन प्लेयर: एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अंशुल कम्बोज, जैमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह।
🔹नए खिलाड़ी: प्रशांत वीर (₹14.20 करोड़), कार्तिक शर्मा (₹14.20 करोड़), राहुल चाहर (₹5.20 करोड़), मैट हेनरी (₹2 करोड़), अकील हुसैन (₹2 करोड़), मैथ्यू शॉर्ट (₹1.50 करोड़), सरफराज खान (₹75 लाख), जैकरी फॉल्क्स (₹75 लाख), अमन खान (₹30 लाख)।
2. दिल्ली कैपिटल्स ने मिलर को ₹2 करोड़ में खरीदा
21.80 करोड़ रुपए का पर्स लेकर उतरी दिल्ली ने 2 करोड़ की बेहद कम कीमत में डेविड मिलर को खरीद लिया। टीम में फिनिशर्स की कमी भी थी, ऐसे में मिलर उन्हें बहुत सस्ते में मिल गए। दिल्ली ने फिर 8.40 करोड़ रुपए में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को खरीदकर बॉलिंग को स्ट्रॉन्ग बना लिया।
🔹रिटेन प्लेयर: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।
🔹नए खिलाड़ी: आकिब नबी (₹8.40 करोड़), पाथुम निसांका (₹4 करोड़), लुंगी एनगिडी (₹2 करोड़), काइल जैमिसन (₹2 करोड़), बेन डकेट (₹2 करोड़), डेविड मिलर (₹2 करोड़), पृथ्वी शॉ (₹75 लाख), साहिल पारिख (₹30 लाख)।
3. कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹43.20 करोड़ में 2 प्लेयर खरीदे
मिनी ऑक्शन में 64.30 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरी KKR ने 2 सबसे महंगे खिलाड़ी खरीदे। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ दे दिए, वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीश पथिराना को 18 करोड़ रुपए में खरीद लिया। टीम ने 3 अनकैप्ड प्लेयर्स को भी स्क्वॉड का हिस्सा बनाया।
🔹रिटेन प्लेयर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडेय, रोवमन पॉवेल, अनुकुल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती।
🔹नए खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन (₹25.20 करोड़), मथीश पथिराना (₹18 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (₹9.20 करोड़), रचिन रवींद्र (₹2 करोड़), तेजस्वी सिंह (₹2 करोड़), फिन एलन (₹2 करोड़), टिम साइफर्ट (₹1.50 करोड़), आकाशदीप (₹1 करोड़), राहुल त्रिपाठी (₹75 लाख), कार्तिक त्यागी (₹30 लाख), प्रशांत सोलंकी (₹30 लाख), सार्थक रंजन (₹30 लाख), दक्ष कामरा (₹30 लाख)।
4. लखनऊ सुपर जायंट्स ने हसरंगा-नॉर्त्या को शामिल किया
22.35 करोड़ रुपए का पर्स लेकर उतरी लखनऊ ने खिलाड़ियों पर ज्यादा रकम खर्च नहीं की। टीम ने अनकैप्ड बैटर मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ और तेज गेंदबाज नमन तिवारी को 1 करोड़ रुपए में खरीद लिया। वहीं साउथ अफ्रीका के पेसर एनरिक नॉर्त्या और लेग स्पिनर वनिंदू हसरंगा को भी 2-2 करोड़ रुपए में ही शामिल कर लिया।

🔹रिटेन प्लेयर: ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), ऐडन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जकी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, मोहसिन खान।
🔹नए खिलाड़ी: जोश इंग्लिस (₹8.60 करोड़), मुकुल चौधरी (₹2.60 करोड़), अक्षत रघुवंशी (₹2.20 करोड़), एनरिक नॉर्त्या (₹2 करोड़), वनिंदू हसरंगा (₹2 करोड़), नमन तिवारी (₹1 करोड़)।
5. मुंबई इंडियंस ने डी-कॉक को सस्ते में खरीदा
मिनी ऑक्शन में 5 बार की चैंपियन MI सबसे छोटा पर्स लेकर उतरी। टीम के पास महज 2.75 करोड़ रुपए थे, इसके बावजूद उन्होंने कैमरन ग्रीन पर सबसे पहले बोली लगाई। टीम ने फिर साउथ अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर बैटर क्विंटन डी कॉक को महज 1 करोड़ रुपए में खरीद लिया। डी कॉक 2020 में मुंबई से खेल चुके हैं, तब टीम चैंपियन भी बनी थी।
🔹रिटेन प्लेयर: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शेरफन रदरफोर्ड, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह।
🔹नए खिलाड़ी: क्विंटन डी कॉक (₹1 करोड़), मयंक रावत (₹30 लाख), दानिश मालेवार (₹30 लाख), अथर्व अंकोलेकर (₹30 लाख), मोहम्मद इजहार (₹30 लाख)।
6. राजस्थान रॉयल्स ने बिश्नोई को ₹7.40 करोड़ दिए
16.05 करोड़ रुपए का पर्स लेकर ऑक्शन में उतरी राजस्थान ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर सबसे ज्यादा पैसा लगाया। उन्हें टीम ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया। बिश्नोई के अलावा टीम ने 7 अनकैप्ड प्लेयर्स को 1 करोड़ रुपए से कम कीमत देकर ही खरीद लिया।
🔹रिटेन प्लेयर: शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, लुहान ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर।
🔹नए खिलाड़ी: रवि बिश्नोई (₹7.20 करोड़), एडम मिल्न (₹2.40 करोड़), रवि सिंह (₹95 लाख), सुशांत मिश्रा (₹90 लाख), कुलदीप सेन (₹75 लाख), अमन राव (₹30 लाख), यशराज पुंजा (₹30 लाख), बृजेश शर्मा (₹30 लाख), विग्नेश पुथुर (₹30 लाख)।
7. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश को ₹7 करोड़ में खरीदा
डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने पिछले सीजन वेंकटेश अय्यर पर 23.50 करोड़ रुपए तक बिडिंग की थी, लेकिन उन्हें खरीद नहीं पाई। टीम इस बार 16.40 करोड़ रुपए का पर्स लेकर उतरी और वेंकटेश को 7 करोड़ रुपए में ही खरीद लिया। गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए टीम ने न्यूजीलैंड के पेसर जैकब डफी को भी 2 करोड़ रुपए में शामिल कर लिया।
🔹रिटेन प्लेयर: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुषारा, अभिनंदन सिंह, यश दयाल।
🔹नए खिलाड़ी: वेंकटेश अय्यर (₹7 करोड़), मंगेश यादव (₹5.20 करोड़), जैकब डफी (₹2 करोड़), जॉर्डन कॉक्स (₹75 लाख), विहान मल्होत्रा (₹30 लाख), कनिष्क चौहान (₹30 लाख), विक्की ओस्टवाल (₹30 लाख), सात्विक देसाई (₹30 लाख)।
8. सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 अनकैप्ड प्लेयर खरीदे
2016 की चैंपियन SRH 25.50 करोड़ रुपए का पर्स लेकर ऑक्शन में आई, लेकिन टीम ने शुरुआती 5 सेट में किसी पर भी बोली नहीं लगाई। यहां तक कि 10 सेट की नीलामी खत्म होने के बाद भी टीम ने एक अनकैप्ड प्लेयर को ही खरीदा। SRH ने शिवांग शर्मा को 30 लाख रुपए देकर स्क्वॉड का हिस्सा बनाया। टीम ने 7 अनकैप्ड प्लेयर्स को शामिल किया।
🔹रिटेन प्लेयर: ईशान किशन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

🔹नए खिलाड़ी: लियम लिविंगस्टन (₹13 करोड़), जैक एडवर्ड्स (₹3 करोड़), सलिल अरोड़ा (₹1.50 करोड़), शिवम मावी (₹75 लाख), शिवांग शर्मा (₹30 लाख), अमित कुमार (₹30 लाख), ओंकार तारमले (₹30 लाख), साकिब हुसैन (₹30 लाख), प्रफुल हिंजे (₹30 लाख), क्रैंस फुलेट्रा (₹30 लाख)।
9. गुजरात टाइटंस ने 90 लाख में पहला खिलाड़ी खरीदा
2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस 12.90 करोड़ रुपए का पर्स लेकर नीलामी में आई। SRH की तरह GT ने भी शुरुआती 5 सेट तक कोई प्लेयर नहीं खरीदा। टीम ने फिर अनकैप्ड गेंदबाज अशोक शर्मा के लिए बोली लगाई और उन्हें 90 लाख रुपए में खरीद लिया। टीम ने फिर जेसन होल्डर को भी खरीदा।
🔹रिटेन प्लेयर: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, ईशांत शर्मा, राहुल तेवतिया, राशिद खान।
🔹नए खिलाड़ी: जेसन होल्डर (₹7 करोड़), टॉम बैंटन (₹2 करोड़), अशोक शर्मा (₹90 लाख), ल्यूक वुड (₹75 लाख), यारा पृथ्वीराज (₹30 लाख)।
10. पंजाब किंग्स में ज्यादा नए प्लेयर्स की जगह नहीं
पिछली रनर-अप PBKS 11.50 करोड़ रुपए का पर्स लेकर ऑक्शन में उतरीं, लेकिन उन्होंने शुरुआती 10 सेट तक किसी भी खिलाड़ी पर बोली नहीं लगाई। टीम ने 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया, उनके पास 4 ही प्लेयर की जगह खाली थी। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली को खरीदकर अपना खाता खोला।
🔹रिटेन प्लेयर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नु, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, हरप्रीत बरार, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्या, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, जैवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन।
🔹नए खिलाड़ी: कूपर कोनोली (₹3 करोड़), बेन ड्वारशस (₹4.40 करोड़), विशाल निशाद (₹30 लाख), प्रवीण दुबे (₹30 लाख)।











