बर्नपुर स्थित SAIL ISP में सक्रिय INTUC यूनियन में हालात सही नहीं चल रहे हैं। यूनियन के भीतर लंबे समय से सुलग रही चिंगारी अब ज्वालामुखी बनकर फट पड़ी है। नेतृत्व के बीच चल रहे अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आ गए हैं। शायद यही कारण है कि ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह ने महासचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है।
विजय सिंह ने मीडिया को संदेश भेजकर अपने इस्तीफे की सार्वजनिक घोषणा की है, जिससे यूनियन में हलचल मच गई है। इस मुद्दे पर कोई नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। हरीजीत सिंह और अजय राय को कई बार फोन करने के बावजूद, उन्होंने फोन नहीं उठाया, इसलिए उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
सूत्रों के अनुसार, यूनियन के अंदर यह कलह सहकारी चुनावों के समय से ही चल रही थी। कई सदस्य यूनियन के खिलाफ विद्रोह करके चुनाव लड़े, और कुछ पर तोड़फोड़ के आरोप भी लगे, जिसकी वजह से INTUC को बोर्ड से हाथ धोना पड़ा। इस फूट का असर अन्य संगठनों में भी दिखने लगा। अब विजय सिंह के इस्तीफे के साथ यह विवाद पूरी तरह से बाहर आ गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यूनियन के शीर्ष नेता इस मुद्दे से कैसे निपटते हैं।