गोराई रोड पर तेज रफ्तार का आतंक, मंदिर के पास कार ने मारी जोरदार टक्कर

single balaji

आसनसोल:
आसनसोल शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। गुरुवार देर रात गोराई रोड स्थित कालीबाड़ी मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, कार अत्यधिक तेज गति से गोराई रोड की ओर आ रही थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क किनारे स्थित एक बाउंड्री वॉल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

शराब के नशे में गाड़ी चलाने की आशंका

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के समय कार चालक कथित रूप से मदिरा के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और चालक की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी घटना टली, लोगों में दहशत

हादसा रात के समय होने के कारण सड़क पर भीड़ कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह घटना दिन के समय होती तो कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। मंदिर के आसपास का इलाका आमतौर पर भीड़भाड़ वाला रहता है, जिससे इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी।

शहर में बढ़ रही तेज रफ्तार की घटनाएं

शहर के बीचों-बीच युवाओं द्वारा तेज रफ्तार में और कथित रूप से शराब के नशे में वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन और चालक से जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ghanty

Leave a comment