आसनसोल : अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता और एफके ग्रुप के अध्यक्ष फ़िरोज़ खान एफ के ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आपकी सरकार का आम आदमी के कल्याण और राज्य के विकास पर निरंतर ध्यान देना अत्यधिक सराहनीय है।
इसके अलावा, फ़िरोज़ खान ने अपने पत्र में लिखा कि मैं आसनसोल नगर निगम (एएमसी) के प्रत्येक पार्षद को क्षेत्र विकास के लिए ₹30 लाख आवंटित करने की आपकी पहल की प्रशंसा करता हूँ। यह प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह महत्वपूर्ण कदम आसनसोल की निवासियों की प्रगति और जीवन की गुणवत्ता में सुधार की मजबूत दायित्व को दर्शाता है। आपकी सरकार का आम आदमी के कल्याण और राज्य के विकास पर निरंतर ध्यान देना अत्यधिक प्रशंसनीय है।
लेकिन मुख्य चिंता यह है कि क्या नगर निगम के प्रत्येक पार्षद को आवंटित फंड का क्षेत्र के विकास के लिए सही तरीके से उपयोग हो रहा है। इसलिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके पास सभी आवश्यक जानकारी होना चाहिए, और इसीलिए एक अच्छी निगरानी टीम होना आवश्यक है।
फ़िरोज़ खान ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस मामले पर विशेष ध्यान दिया जाए और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि पार्षद विकास के लिए दिए गए इस फंड का सही उपयोग कर रहे हैं या नहीं और क्या फंड का कोई दुरुपयोग हो रहा है या नहीं। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाना चाहिए और निगरानी की जानी चाहिए।