⚠️ दुर्गापुर स्टील प्लांट हादसा: क्रेन खराबी से अस्थायी कर्मचारी की दर्दनाक मौत

single balaji

दुर्गापुर। दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) के मायाबाजार स्थित शाखा विक्रय कार्यालय (BSO) के स्टॉक यार्ड में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। क्रेन से तार के बड़े बंडल को वैगन पर चढ़ाया जा रहा था, तभी अचानक क्रेन में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान वहाँ काम कर रहे अस्थायी कर्मचारी आकाश मंडल (36) तार और वैगन के बीच दब गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में आकाश मंडल को तुरंत गांधी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर उपजिला अस्पताल भेज दिया।

हादसे के बाद साथी कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। इंटक के जिला अध्यक्ष सुभाष साहा ने चेतावनी दी कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग की जाएगी। आकाश मंडल दुर्गापुर केमिकल्स मुख्यालय क्षेत्र के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी और 10 वर्षीय बच्चा है।

सूत्रों के मुताबिक, DSP के स्टॉक यार्ड में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और पुराने क्रेन के कारण कई बार इस तरह के हादसे होते रहे हैं। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने भी मृतक के परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा और स्थायी नौकरी देने की मांग की है। वहीं DSP प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई होगी।

ghanty

Leave a comment