• nagaland state lotteries dear

दुर्गापुर बैराज से छोड़ा गया 43,750 क्यूसेक पानी, दामोदर किनारे हाहाकार

दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल के सिंचाई मंत्री मानस भुइयां शुक्रवार को दुर्गापुर बैराज पहुंचे और बैराज की सड़क व जल निकासी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि तेनुघाट डैम प्रबंधन की लापरवाही के कारण दामोदर घाटी क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति बन रही है।

43,750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया बैराज से
सुबह 10 बजे के आसपास दुर्गापुर बैराज से 43,750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे निचली घाटी में बसे गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

🛑 झारखंड प्रशासन पर उठे सवाल

मंत्री ने झारखंड के तेनुघाट डैम प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा:

“मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद हस्तक्षेप किया, लेकिन तेनुघाट से अनियंत्रित जल प्रवाह नहीं रोका जा सका। हम बंगाल को संकट में नहीं डाल सकते।”

🛣️ बैराज की सड़क पर जमा हुआ पानी, रबर सीलें टूटीं

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि नवनिर्मित सड़क पर जल जमाव है, और बैराज के गार्डर पर लगी रबर सीलें जगह-जगह से फट चुकी हैं। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए ताकि बैराज की संरचना को कोई खतरा न हो।

📍 विष्णुपुर में जल-जमाव का जायजा

बैराज निरीक्षण के बाद मंत्री बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर रवाना हुए, जहां वह जल-जमाव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेंगे।

ghanty

Leave a comment