[metaslider id="6053"]

दुर्गापुर के त्रिषांजीत दलोई ने किया कमाल, WBJEE में पूरे बंगाल में 5वां स्थान

दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के पूर्व इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र त्रिषांजीत दलोई संजीत ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे बंगाल और देश में नाम रोशन किया है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) में उसे राज्य स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त हुआ है। इतना ही नहीं, त्रिषांजीत ने राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया। जेईई मेन में उसने पूरे देश में 159वां स्थान हासिल किया, जबकि जेईई एडवांस्ड में उसने 122वीं रैंक पाई।

त्रिषांजीत ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। वर्तमान में वह आईआईटी मुंबई में इंजीनियरिंग फिजिक्स विषय से बीटेक कर रहा है।

👉 उसके पिता अनिर्वाण दलोई एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और माता टिंकू दलोई गृहणी हैं। मूल रूप से परिवार कोलकाता का रहने वाला है, लेकिन बेटे की पढ़ाई के लिए वे दुर्गापुर में किराए का मकान लेकर रहते थे। परिवार ने पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हर कदम पर बेटे का साथ दिया।

स्कूल के प्रधानाचार्य सुब्रत चट्टोपाध्याय ने गर्व से कहा –
“त्रिषांजीत हमेशा से मेहनती और अनुशासित छात्र रहा है। उसकी उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे स्कूल और शहर के लिए गर्व की बात है। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।”

📌 पढ़ाई के साथ-साथ त्रिषांजीत की रुचि शतरंज खेलने और गाने में भी रही है। उसकी बहुमुखी प्रतिभा ने यह साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ghanty

Leave a comment