जय श्रीराम लिखी बस को ढकने पर बवाल, दुर्गापुर में थाने का घेराव

unitel
single balaji

दुर्गापुर ।
दुर्गापुर शहर में गुरुवार की सुबह माहौल उस समय गर्मा गया जब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। दरअसल, बांग्ला भाषा समर्थक संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि एक मिनी बस पर बड़े अक्षरों में “जय श्रीराम” लिखा गया था, जिसे दो दिन पहले जबरन रुकवाकर ढकने का प्रयास किया गया। इसी मुद्दे पर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में रोष फैल गया।

विहिप के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा –

“बंगाल में इस तरह की राजनीति नहीं चलेगी। हर भाषा के लोग अपनी संस्कृति और आस्था व्यक्त कर सकते हैं। लेकिन बांग्ला समर्थक संगठन द्वारा जय श्रीराम लिखे शब्द को ढकना आस्था पर हमला है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और आज थाना घेराव कर अपना प्रतिवाद दर्ज कराया है।”

इस मौके पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष मनीषा सिकदर ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बंगाल में कुछ संगठन हिंदी भाषा के शब्दों को मिटाने की साज़िश कर रहे हैं।

“भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। ऐसे असहिष्णु कृत्य स्वीकार नहीं किए जाएंगे।”

प्रदर्शनकारियों ने थाने को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं तो बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

थाना परिसर के बाहर जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता और आम नागरिक इस विरोध में शामिल हुए। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने की अपील की है।

ghanty

Leave a comment