आसनसोल में ‘दुआरे जगन्नाथ’ योजना का शुभारंभ, घर-घर पहुंचा पवित्र महाप्रसाद!

single balaji

आसनसोल | विशेष प्रतिनिधि
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर अब जगन्नाथ देव का पवित्र महाप्रसाद सीधे आम लोगों के द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। शनिवार को आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड के महिशीला कॉलोनी स्थित एक राशन दुकान से इस योजना की शुरुआत की गई, जहां दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर से आया महाप्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर 6 नंबर बोरो के चेयरमैन डॉ. देवाशीष सरकार ने खुद उपस्थित रहकर योजना की निगरानी की। उन्होंने बताया कि ‘दुआरे जगन्नाथ’ योजना राज्य सरकार की एक अनूठी पहल है, जिससे धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा को एक साथ जोड़ा गया है।

📸 महाप्रसाद के लिए उमड़ा जनसैलाब

लोगों में जगन्नाथ महाप्रसाद पाने को लेकर गजब का उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे महाप्रसाद लेने के लिए पहुंचे। प्रसाद पाकर कई लोगों की आंखों में श्रद्धा और कृतज्ञता साफ झलक रही थी।

स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने कहा, “पहली बार ऐसा अनुभव हुआ कि मंदिर का प्रसाद घर बैठे मिल गया। यह मुख्यमंत्री दीदी का आशीर्वाद है।”

📦 आने वाले दिनों में और वार्डों में भी होगा वितरण

सूत्रों के अनुसार, यह वितरण जल्द ही नगर निगम के अन्य बोरों और वार्डों में भी शुरू किया जाएगा। योजना का उद्देश्य है कि राज्य के हर नागरिक तक जगन्नाथ धाम की पवित्रता और आशीर्वाद पहुंचे।

ghanty

Leave a comment