DMC : प्रशासक बोर्ड में फेरबदल, अनिंदिता फिर चेयरपर्सन, धर्मेंद्र बनें वाइस चेयरमैन

unitel
single balaji

👉 बोर्ड में कुल 5 सदस्य, अमिताभ बनर्जी का पद छीना

दुर्गापुर : तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पहले ही स्पष्ट संकेत दे दिया था कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य भर के नगर निकायों में जनप्रतिनिधियों के महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किए जाएंगे। अब इसकी शुरुआत एक नवंबर से हो चुकी है। शनिवार को दुर्गापुर नगर निगम (DMC) के प्रशासक बोर्ड में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राज्य के शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अनिंदिता मुखर्जी को एक बार फिर दुर्गापुर नगर निगम प्रशासक बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वहीं, धर्मेंद्र यादव को प्रशासक बोर्ड का नया वाइस चेयरमैन बनाया गया है। इससे पहले वे बोर्ड के सिर्फ सदस्य थे, लेकिन अब उन्हें अमिताभ बनर्जी की जगह यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक अमिताभ बनर्जी वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। विज्ञप्ति के अनुसार, दुर्गापुर नगर निगम के बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स में अनिंदिता मुखर्जी को चेयरपर्सन, धर्मेंद्र यादव को वाइस चेयरमैन के अलावे अमिताभ बनर्जी, दीपांकर लाहा और राखी तिवारी बतौर सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इस ताज़ा फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बीते 3 साल से नहीं हुए दुर्गापुर नगर निगम के चुनाव

गौरतलब है कि सितंबर 2022 में दुर्गापुर नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद से अब तक निगम चुनाव नहीं हुए हैं। ऐसे में नगर निगम के कामकाज के संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रशासक बोर्ड का गठन किया गया था। चुनाव करवाने की मांग पर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से असंख्य बार आंदोलन किए जा चुके हैं, लेकिन अपरिहार्य कारणों से डीएमसी का चुनाव अटका पड़ा है।

टीएमसी में बढ़ा धर्मेंद्र का कद, हिन्दीभाषी होने का मिला इनाम

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीते कुछ वर्षों में धर्मेंद्र यादव का राजनीतिक कद लगातार बढ़ा है। उन्हें हिन्दीभाषी नेता होने का इनाम मिला है। साथ ही उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है। बेहद सादगी भरा जीवन जीने वाले धर्मेन्द्र अच्छे वक्ता भी बन चुके हैं। पार्टी संगठन के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी तृणमूल कांग्रेस का भरोसा अब उन पर अधिक मजबूत हुआ है। हाल ही में उन्हें दुर्गापुर तृणमूल कांग्रेस के तीन नंबर ब्लॉक का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। साथी वे 10 वर्षों तक दुर्गापुर नगर निगम के बोरो चेयरमैन और एमएमआईसी के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

0 2
ghanty

Leave a comment