💥 बंगाल में 2026 से पहले सियासी गर्मी तेज! ममता सरकार पर बरसीं BJP विधायक
आसनसोल दक्षिणी विधानसभा के 57 नंबर वार्ड वाराचक में ‘दीदी भाई पाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विधायक अग्निमित्रा पॉल ने शिरकत की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की हकीकत जानी।

📌 गरीबों को सरकारी योजनाओं से वंचित करने का आरोप!
विधायक ने तृणमूल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा—
👉 “गरीब जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है!”
👉 “2026 में BJP सरकार बनने पर हर वंचित परिवार को पूरा हक दिलाया जाएगा!”

🛑 ममता बनर्जी पर तीखा हमला! ‘डुप्लीकेट’ मंदिर बनाने का आरोप
विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भगवान जगन्नाथ के मंदिर की भी ‘डुप्लीकेट’ बना दी है। उन्होंने कहा—
💬 “हिंदुत्व की याद उन्हें चुनाव से पहले ही क्यों आती है?”

⚠️ फुर्फुरा शरीफ में इफ्तार पार्टी को लेकर BJP का हमला
अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी के फुर्फुरा शरीफ में इफ्तार पार्टी करने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा—
💬 “2026 के चुनाव नजदीक हैं, इसलिए यह सिर्फ एक ‘राजनीतिक स्टंट’ है!”
📢 क्या TMC सरकार के खिलाफ जनता में बढ़ रहा है असंतोष? क्या BJP का हिंदुत्व कार्ड बंगाल में चलेगा? अपनी राय दें!













