[metaslider id="6053"]

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो वीडियो किया पोस्ट उसे दिल्ली पुलिस ने बताया फर्जी, पढ़ें क्या है मामला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर जिस वीडियो को पोस्ट कर दिल्ली में भाजपा और पुलिस पर बंगालियों पर अत्याचार कारने का आरोप लगाया था, उस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने फर्जी बता दिया है। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि महिला ने पश्चिम बंगाल, मालदा के रहने वाले एक टीएमसी नेता बप्पी खान के कहने पर फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया था।

ममता बनर्जी ने जो वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था उसमें एक महिला दिल्ली पुलिस पर पीटने का आरोप लगाते हुए नजर आ रही है। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि महिला के पति के बैंक खाते में वीडियो बनाने के अगले ही दिन 25 हजार रुपये आए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि छवि खराब करने की नियत से सारी साजिश रची गई है। दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में अभी कोई एफआईआर नहीं की है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मालदा की रहने वाली सजनूर नामक महिला पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में परिवार के साथ रहती है। वह एक सार्वजनिक शौचालय में काम करती है। इसके सास-ससुर गीता कालोनी में काम करते हैं। 26 जुलाई को सजनूर ने दावा किया था कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने उसके व बच्चे के साथ मारपीट की। अगले दिन 27 जुलाई को इस वीडियो को ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े किए। मधु विहार थाना पुलिस साजिश समेत तमाम एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

शुभेंदु ने ममता पर फर्जी वीडियो साझा करने का आरोप लगाया

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दिल्ली पुलिस द्वारा एक बांग्ला भाषी महिला और उसके बच्चे की पिटाई करने का फर्जी वीडियो पोस्ट करने का भी आरोप लगाया और इसे भ्रामक बताया। ममता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शुभेंदु ने कहा कि मुख्यमंत्री को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

इस बीच शुभेंदु के छोटे भाई और कांथी से लोकसभा सांसद सौमेंदु अधिकारी ने फर्जी वीडियो पोस्ट करने के मामले में ममता के खिलाफ दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम थाने में पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है।

ghanty

Leave a comment