[metaslider id="6053"]

बराकर में मातम: गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की माता का निधन

बराकर, पश्चिम बर्दवान। गुरुवार शाम बराकर के हनुमान चढ़ाई स्थित निवास पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की माता रंजीत कौर का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

रंजीत कौर अपने पीछे दो पुत्र—दर्शन सिंह और जोगिंदर सिंह, समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके जीवन में सिख धर्म और सेवा का गहरा प्रभाव रहा, और उन्हें इलाके में एक धार्मिक, प्रेरणादायी और ममतामयी व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था।

निधन की खबर फैलते ही आसनसोल, दुर्गापुर, रानीगंज और झारखंड के विभिन्न गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य उनके निवास पर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भी उनके निधन को बड़ी क्षति बताया।

शुक्रवार सुबह उनका अंतिम संस्कार बराकर नदी किनारे स्थित श्मशान घाट में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। अंतिम विदाई के दौरान “वाहे गुरु” के जयकारों के बीच उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

ghanty

Leave a comment