📍 आसनसोल (पश्चिम बर्दवान):
आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 46 स्थित आसनसोल बाजार इलाके में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब भारी बारिश के कारण एक डेविड पोल (बिजली खंभा) भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि मौके पर कोई राहगीर या दुकानदार मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
⚠️ स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश:
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई पुराने और जर्जर पोल आज भी इलाके में खड़े हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। लोगों ने बताया कि इस पोल के बारे में पहले ही शिकायत की गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हो पाई।
👨💼 चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने लिया संज्ञान:
जैसे ही यह खबर नगर निगम चेयरमैन एवं वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी को मिली, उन्होंने तुरंत संबंधित विभाग को आदेश दिया कि मौके पर राहत टीम भेजी जाए और क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर इलाके की बिजली व्यवस्था को सुरक्षित किया जाए।
नगर निगम की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और राहत व मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।

🗣️ स्थानीय नागरिकों की मांग:
इलाके के निवासी मुकेश शर्मा ४४ नंबर वार्ड के टी एम सी प्रेसिडेंट ने कहा,
“हमने पहले ही यह मामला पार्षद तक पहुंचाया था। सूचना मिलते ही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने तुरंत कार्रवाई शुरू करवाई। हम उम्मीद करते हैं कि बाकी खतरनाक पोलों की भी जांच कर उन्हें बदला जाएगा।”
📢 प्रशासन से मुख्य मांगें:
- वार्ड 46 के सभी पुराने और कमजोर पोलों की जांच और सूची तैयार की जाए।
- जरूरत अनुसार पोलों को मरम्मत या बदलकर नए पोल लगाए जाएं।
- बरसात से पहले संवेदनशील इलाकों में नियमित निरीक्षण हो।













