चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में मचाई भारी तबाही, 123 लोगों की मौत, भारत में भी असर शुरू

single balaji

कोलंबो: तूफान दितवाह ने श्रीलंका में भयानक तबाही मचाई है। तूफान के कारण यहां कम से कम 123 लोगों की मौत हो गई है। राहत बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, अब दितवाह भारत की ओर रूख कर लिया है। तूफान के चलते कई फ्लाइट्स कैंसिल हैं। साइक्लोन दितवाह के चलते फ्लाइट्स कैंसिल होने से 300 भारतीय यात्री तीन दिनों से कोलंबो में फंसे हैं।
साइक्लोन दितवाह की वजह से चेन्नई जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल है। वहीं, दुबई से श्रीलंका होते हुए भारत आ रहे करीब 300 यात्री पिछले तीन दिनों से कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इनमें करीब 150 यात्री तमिल के हैं।
एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने आरोप लगाया है कि खराब मौसम की वजह से ऑपरेशन में रुकावट की वजह से उन्हें ठीक से खाना, पानी और बेसिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
भारत ने तूफान दितवाह से प्रभावित श्रीलंका तक अपनी मानवीय मदद बढ़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साइक्लोन में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया और इमरजेंसी मदद भेजने की पुष्टि की।

भारत में दिखेगा असर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दितवाह श्रीलंका के बाद अब भारत के उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। IMD ने तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
चक्रवाती तूफान दितवाह रविवार की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचेगा। इस दौरान भारी बारिश के साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ghanty

Leave a comment