बराकर में BCCL का बड़ा ऑपरेशन: कोयला चोरों के रास्ते किए बंद!

single balaji

बराकर, पश्चिम बर्धमान:
बीसीसीएल चांच विक्टोरिया क्षेत्र के दामागोड़िया कोलियरी अंतर्गत चापतोड़िया प्रोजेक्ट से सटे करीब दर्जनभर अवैध कोयला खदानों को शुक्रवार को भारी मशीनों से पूरी तरह से डोजरिंग कर नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में कोयला चोरों में हड़कंप मच गया।

कोलियरी प्रबंधन की सख्ती:
प्रोजेक्ट अफसर धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि

“जैसे ही हमें अवैध खनन की जानकारी मिलती है, हम तत्काल भारी मशीनों की मदद से उस स्थान की मिट्टी और पत्थर भरवाकर डोजरिंग करते हैं। इसका उद्देश्य है कि दोबारा वहां कोई अवैध खनन न हो सके।”

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में अवैध खनन से दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इससे न सिर्फ जान का खतरा होता है, बल्कि उत्पादन पर भी गंभीर असर पड़ता है।

सीआईएसएफ रखती है गहरी निगरानी:
धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि

“अवैध खनन की ज्यादातर घटनाएं रात के अंधेरे में होती हैं। ऐसे में सीआईएसएफ के जवान 24 घंटे नजर रखते हैं। कई बार आवारा पशु इन खदानों में गिर जाते हैं, जिससे भीषण परेशानी होती है।”

डोजरिंग के दौरान उपस्थित अधिकारी:
इस कार्रवाई के दौरान सेफ्टी अफसर रजत नायक, एसीएम परितोष चट्टोराज, सीआईएसएफ पोस्ट कमांडर पलास कैश समेत पूरी टीम उपस्थित रही। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस भी मौके पर तैनात थी।

👉 चापतोड़िया इलाके में भी की गई सख्त कार्रवाई:
साथ ही, चापतोड़िया के इलाके में भी अवैध खनन स्थलों की पहचान कर डोजरिंग की गई, जिससे कोयला चोरों के रास्ते बंद किए जा सकें।

ghanty

Leave a comment