सिटी टुडे न्यूज़ की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न, आसनसोल शिल्पांचल में बढ़ता भरोसा और लोकप्रियता

single balaji

सिटी टुडे न्यूज़ की दूसरी वर्षगांठ: दो साल में बना आसनसोल की आवाज़

आसनसोल।
आसनसोल शिल्पांचल के तेजी से उभरते और चर्चित न्यूज़ चैनल सिटी टुडे न्यूज़ ने रविवार को अपनी दूसरी वर्षगांठ बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई। यह आयोजन हटन रोड स्थित सिटी टुडे न्यूज़ कार्यालय के समीप किया गया, जहां राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से केक काटकर की गई।

इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के 47 नंबर वार्ड के पार्षद एवं बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, ईसीएल के पूर्व डायरेक्टर ए.के झा, समाजसेवी राजू सिंह सलूजा, पवन गुटगुटीय, तृणमूल कांग्रेस नेता शाहिद परवेज़, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा, मंच संचालन कर रहे पूर्व पार्षद प्रबल बोस, सिटी टुडे न्यूज़ के संपादक सतीश चंद्र एवं विकास चंद्र सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता, उत्तरीय और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

ezgif 1a780bb86abf29d3

अनुभव और निष्पक्षता ही पहचान

समाजसेवी पवन गुटगुटीय ने कहा कि संपादक सतीश चंद्र को पत्रकारिता का दो दशकों से अधिक का अनुभव है। प्रिंट मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया तक का उनका सफर सिटी टुडे न्यूज़ को सटीक, संतुलित और भरोसेमंद पत्रकारिता प्रदान करता है।

वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा ने कहा कि डिजिटल युग में सिटी टुडे न्यूज़ ने केवल दो वर्षों में अपनी अलग पहचान बनाई है। सतीश चंद्र का अनुभव उनके पुत्र विकास चंद्र के लिए भी मार्गदर्शक साबित हो रहा है।

तृणमूल कांग्रेस नेता शाहिद परवेज़ ने कहा कि सिटी टुडे न्यूज़ के माध्यम से आसनसोल की जनता को पारदर्शी और अनुभवी पत्रकारिता मिल रही है। उन्होंने चैनल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ईसीएल के पूर्व डायरेक्टर एके झा ने कहा कि सिटी टुडे न्यूज़ की खबरें प्रस्तुत करने की शैली अन्य चैनलों से अलग है, और यही वजह है कि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।

जनता की आवाज़ बनता चैनल

मीम नेता दानिश अज़ीज़ ने कहा कि सिटी टुडे न्यूज़ सच को बिना किसी दबाव के सामने लाता है और आज यह चैनल आम जनता की आवाज़ बन चुका है।

बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने कहा कि वे हर वर्ष इस आयोजन में शामिल होते हैं और यह देखकर खुशी होती है कि सिटी टुडे न्यूज़ निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा सच्चाई को उजागर करने का कार्य कर रहा है।

दूसरे चरण में भी जुटे गणमान्य

कार्यक्रम के दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल राज्य भाजपा सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी, समाजसेवी बूंबा मुखर्जी, राजकुमार सिंह पप्पू, सुधा अमृत के कोस्तव गोराई सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि सतीश चंद्र एक अनुभवी पत्रकार हैं और सिटी टुडे न्यूज़ की निरंतर प्रगति इस बात का प्रमाण है कि चैनल सच्ची और निर्भीक पत्रकारिता कर रहा है।

समाजसेवी एवं NFITU नेता बूंबा मुखर्जी ने कहा कि सिटी टुडे न्यूज़ बिना किसी राजनीतिक या वैचारिक रंग के खबरें प्रस्तुत करता है, जो आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता का बेहतरीन उदाहरण है।

कार्यक्रम का समापन सिटी टुडे न्यूज़ की आगे की यात्रा को लेकर शुभकामनाओं और उत्साह के साथ हुआ।

ghanty

Leave a comment