चित्तरंजन: ‘एक पेड़ एक प्राण’ थीम से सजी दुर्गा पूजा, 8 हजार पौधों से हरियाली

single balaji

रेल नगरी चित्तरंजन की 6 नंबर पल्लि दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष अपनी अनोखी और सामाजिक संदेश से भरपूर थीम ‘एक पेड़ एक प्राण’ को लेकर सुर्खियों में है। पर्यावरण संरक्षण, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए समिति ने इस वर्ष पूजा पंडाल को प्रकृति और हरियाली के रंगों में सजाने का संकल्प लिया।

करीब 6 महीने की तैयारी के बाद यह थीम साकार हुई है। पंडाल और प्रतिमा की सजावट में करीब 21 प्रजातियों के पौधे और पेड़ लगाए गए हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा से लेकर पूरे परिसर तक लगभग 8 हजार पौधों की हरियाली ने वातावरण को अद्भुत और जीवंत बना दिया है।

336fab0a 80ed 4beb 8627 e0c9605cf2eb

पूजा समिति के सदस्य बताते हैं कि इस थीम पर करीब 10 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। हर कोने में प्राकृतिक सजावट देखने को मिलती है—लता-पत्तियों से सजे द्वार, फूल-पौधों से अलंकृत मंडप और मां दुर्गा का हरियाली से घिरा आभामंडल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

74 वर्षों से लगातार इस पूजा का आयोजन करने वाली समिति हर बार कुछ नया प्रस्तुत करती है। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ समिति सालभर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करती है, जिससे यह पूजा सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि समाजसेवा का प्रतीक भी बन गई है।

स्थानीय लोग और श्रद्धालु मानते हैं कि यह पंडाल न केवल धार्मिक आस्था से जोड़ रहा है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ का संदेश भी दे रहा है। शाम ढलते ही पंडाल की हरियाली और खूबसूरत लाइटिंग देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है।

चित्तरंजन की 6 नंबर पल्लि पूजा कमेटी का यह प्रयास इस साल की दुर्गा पूजा को और भी यादगार और प्रेरणादायक बना रहा है।

ghanty

Leave a comment