दुर्गापुर: भोजपुरी मंच, दुर्गापुर द्वारा आयोजित सर्व धर्म होली मिलनोत्सव ने इस साल भी शहर में धूम मचा दी। इस कार्यक्रम में नगर निगम की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी, दुर्गापुर थाना के ओसी संजीव दे, ऐजोन फांड़ी के आईसी रमीजूर रहमान, तृणमूल कांग्रेस दुर्गापुर दो नंबर ब्लॉक के प्रेसिडेंट उज्जवल मुखर्जी, युवा तृणमूल कांग्रेस के प्रेसिडेंट राजू सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

🎤 लोक कलाकार मेघनाथ राय की प्रस्तुति ने समां बांधा!
कार्यक्रम में कोयलांचल और शिल्पांचल के प्रसिद्ध लोक कलाकार मेघनाथ राय और उनकी टीम ने फगुआ और चैता गीतों से समां बांध दिया। पूरे माहौल में होली के रंग, ढोल-मंजीरों की थाप और लोक संगीत की मिठास घुल गई।

🤝 भोजपुरी मंच ने किया शानदार आयोजन!
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भोजपुरी मंच, दुर्गापुर के प्रेसिडेंट डॉ. सत्य देव ओझा, महासचिव विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद, वरिष्ठ सदस्य राम आसन सिंह, अशोक वर्मा, बलराम मिश्र, एके मिश्र, एसएन मिश्र, ध्रुव प्रसाद, बीबी ओझा, युवा भोजपुरी मंच के गणेश शर्मा, मनोज कुमार साव, रविंद्र वर्मा, केदार नाथ ओझा, उमाशंकर प्रसाद, विजय प्रसाद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
🧉 ठंडई और गुलाल से हुआ स्वागत!

महोत्सव में आए मेहमानों और दर्शकों के लिए विशेष ठंडई का इंतजाम किया गया, जिससे कार्यक्रम की रंगत और भी बढ़ गई।
🔥 गणमान्य व्यक्तियों ने साझा किए विचार!
इस भव्य आयोजन में दुर्गापुर नगर निगम की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी, दुर्गापुर थाना के ओसी संजीव दे और ऐजोन फांड़ी के आईसी रमीजूर रहमान ने मंच से अपने विचार व्यक्त किए।
होली के रंग, लोकगीतों की धुन और भोजपुरिया जोश के साथ यह मिलनोत्सव यादगार बन गया!

















