कुल्टी, 14 जून:
विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल विकास संघ और कुल्टी मदद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कुल्टी सम्मेलनी के समीप रविन्द्र कला केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और रक्तदाता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कुल्टी टाउन सोशल वेलफेयर और आसनसोल जिला अस्पताल ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
🩸 रक्तदान शिविर का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद सेल राइट्स के महाप्रबंधक उज्ज्वल मुखर्जी ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 18 महिला-पुरुषों ने रक्तदान किया, जो समाज में सेवा भाव और जागरूकता का प्रतीक है।
🏅 सम्मान और प्रेरणा का संगम
रक्तदान करने वाले युवाओं और महिलाओं को राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल विकास संघ – कुल्टी इकाई के अध्यक्ष प्रेमलाल वर्णवाल, सचिव रवि मोदी, रघु मोदी, दीपक मोदी और फाउंडेशन के महासचिव रिंकू चौबे, कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर चौबे ने मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया।
🏆 समाजसेवी संगठनों का हुआ गौरव बढ़ा
इस कार्यक्रम में आसनसोल शिल्पांचल के उन संगठनों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने रक्तदान और समाजसेवा में मिसाल कायम की है:
- आसनसोल जिला ब्लड बैंक
- कुल्टी टाउन सोशल वेलफेयर
- कंज़्यूमर राइट्स, उद्योग द मिशन, अग्निबीना शिल्प चर्चा केंद्र,
- प्रतिध्वनि फाउंडेशन, प्रचेष्टा, मारवाड़ी युवा मंच कुल्टी
- ममता चैरिटेबल ट्रस्ट, किशोर कुमार फैन क्लब समेत अन्य संस्थाएं।
👥 उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण:
- उज्ज्वल मुखर्जी (सेल राइट्स जीएम)
- रंजना भट्टाचार्य, पौलमी कवि, चित्रकार सुमित गांगुली
- सुरंजना मुखर्जी, इंद्राणी गुप्ता, राजेन्द्र पोद्दार, अनूप सर्राफ
- अशोक खेतान, मिठू मुखर्जी, सुमिरम बोस, असीम माजी, राज भट्टाचार्य, तपन सरकार सहित कई सम्माननीय जन।










