Saturday, 24 October 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा
आसनसोल-दुर्गापुर

सियासत से ऊपर उठकर एक मंच पर आए भाजपा-तृणमूल नेता, आसनसोल में दिखी नई तस्वीर

Moutushi · 5 June 2026, 3:54 PM

आसनसोल: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच अक्सर तीखी बयानबाजी और टकराव देखने को मिलता है, वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आसनसोल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। यहां राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए दोनों दलों के नेता एक मंच पर नजर आए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आसनसोल नगर निगम परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, उपमहापौर वसीम उल हक, अभिजीत घटक, निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को हरित भविष्य की ओर प्रेरित करना था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता एक साथ नजर आए। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और एक सकारात्मक संदेश भी छोड़ गया कि बड़े मुद्दों पर एकजुटता संभव है।

अंत में सभी नेताओं और उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण बनाने का संदेश दिया।

Advertisement