कुल्टी में BJP कार्यकर्ताओं का सड़क जाम, शुभेंदु पर हमले का विरोध तेज!

single balaji

कोलकाता/कुल्टी: पश्चिम बंगाल में विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले के बाद राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सोमवार को शुभेंदु अधिकारी अपने विधायक दल के साथ बरुईपुर अभियान पर थे, जहां सत्ताधारी दल के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। उनके ऊपर पानी में मिर्च मिलाकर फेंका गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

agarwal enterprise

इस हमले के विरोध में गुरुवार को कुल्टी मंडल-2 में भाजपा नेता पवन राय के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर यातायात अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

bjp protests against attack on suvendu 2

🚨 ‘गो बैक’ के नारे, ममता सरकार पर BJP का सीधा हमला!

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता पवन राय ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा,
“शुभेंदु अधिकारी और उनके साथ गए विधायकों पर हमला कर ‘गो बैक’ के नारे लगाए गए। ममता सरकार तानाशाही पर उतर आई है और जनता की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। इसी के खिलाफ आज हमने कुल्टी में विरोध प्रदर्शन किया है।”

BJP कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लोकतंत्र की हत्या करार दिया और ममता सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया

shivam

🔥 बंगाल में गरमा गई राजनीति, BJP समर्थकों में उबाल!

शुभेंदु अधिकारी पर हमले के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है
✅ भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।
✅ टीएमसी समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया जा रहा है।
ममता सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगे हैं।

saluja auto

इस बीच BJP ने इस घटना के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में बंगाल के अन्य जिलों में भी उग्र प्रदर्शन होने की संभावना है।

ghanty

Leave a comment