बंगाल चुनाव 2026 से पहले कुल्टी में भाजपा को बड़ी ताकत, 50 युवाओं ने थामा कमल

single balaji

आसनसोल

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां दिन-ब-दिन तेज होती जा रही हैं। नया साल शुरू होते ही राज्य की राजनीति पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुकी है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी विधानसभा स्तर पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में सक्रिय नजर आ रही है।

भाजपा खासतौर पर युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दे रही है और इसका असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कुल्टी विधानसभा में भाजपा को एक बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान करीब 50 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

इस कार्यक्रम में युवाओं के जोश और उत्साह ने साफ संकेत दे दिए कि कुल्टी विधानसभा में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं का नेतृत्व प्रमुख रूप से
बुम्बा (सौरव बोस), मानस टेरारी, अमित हारी, पार्थ मुखर्जी और सुदीप घोष ने किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होती है। युवाओं की यह भागीदारी न केवल संगठन को मजबूती देगी, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को निर्णायक बढ़त दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि कुल्टी विधानसभा में युवाओं का बढ़ता रुझान इस बात का संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है। पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त कर 2026 के चुनाव में मजबूत रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कुल्टी विधानसभा में हुआ यह सदस्यता अभियान आने वाले दिनों में अन्य दलों के लिए भी चुनौती साबित हो सकता है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे पश्चिम बंगाल की राजनीति और अधिक रोचक होती जा रही है।

ghanty

Leave a comment