बिहार : नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बने मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम

single balaji

👉 26 मंत्रियों में भाजपा के 14, जदयू के 9, चिराग के 2 मंत्री और एक मुस्लिम चेहरा

पटना : बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 26 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें भाजपा के कोटे से 14 मंत्री, जदयू के कोटे से 9 मंत्रियों को जगह मिली है। वहीं, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को दो मंत्री पद मिले हैं। जीतनराम मांझी की हम पार्टी को एक मंत्री पद और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को भी एक मंत्री पद मिला है।

नीतीश मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम मंत्री भी हैं। जदयू कोटे से जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है। एनडीए गठबंधन ने सीएम नीतीश समेत 27 मंत्रियों की टीम में जातीय समीकरण का भी खूब ख्याल रखा गया है। अगड़ी और पिछड़ी जातियों के समीकरण को संतुलित कर नामों का चयन किया गया है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को हुई थी। इसमें एनडीए को 202 सीटें मिलीं। भाजपा को सबसे ज्यादा 89, जदयू को 85, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 19, जीतनराम मांझी की हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिलीं। इसके बाद यह तय हुआ कि पहले से तय फॉर्मूला के तहत नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे। पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

राजपूत और वैश्य समाज से चार-चार मंत्री

नई एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में ओबीसी, ईबीसी, सवर्ण, दलित, वैश्य, मुस्लिम हर वर्ग से नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें सबसे अधिक दलित समाज से पांच मंत्री हैं। इसके बाद राजपूत और वैश्य से चार, भूमिहार और ब्राह्मण तीन, कुशवाहा से तीन, कुर्मी से दो, निषाद से दो, यादव से दो ओर कायस्थ जाति से एक को मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्मी जाति से आते हैं। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कुशवाहा और विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं। आइए जानते हैं किस जाति से कौन मंत्री बने हैं…

4 16
5 13
6 13
7 10
8 8
ghanty

Leave a comment