• nagaland state lotteries dear

राजनीतिक साजिश या सच्ची जांच? अर्जुन सिंह को फिर भेजा गया समन!

कोलकाता: भाटपाड़ा नगर पालिका में कथित भूमि घोटाले के मामले में बैरकपुर पुलिस कमिश्नर के खुफिया विभाग ने भाजपा नेता अर्जुन सिंह को फिर से तलब किया है। उन्हें 17 जनवरी को डीडी ऑफिस में पेश होने का नोटिस भेजा गया है। हालांकि, अर्जुन सिंह ने इसे पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है और ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

🔹 “तृणमूल नेता खुद ही तृणमूल नेताओं को मार रहे हैं!” – अर्जुन सिंह

अर्जुन सिंह ने दावा किया कि ममता सरकार राज्य में बढ़ते अपराध और स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा—
“तृणमूल के नेता खुद ही अपने नेताओं की हत्या कर रहे हैं। आज मादा में एक तृणमूल नेता की हत्या हो गई, लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। पूरे बंगाल में जहरीली सलाइन दी जा रही है, अस्पतालों में सिर्फ नकली दवाएं बेची जा रही हैं, मगर सरकार की कोई चिंता नहीं!”

🔹 “राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं”

अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि ममता सरकार विपक्षी नेताओं को पुलिस के जरिए परेशान कर रही है। उन्होंने कहा—
“2016 में प्रियंकु पांडे ने एक घर बनाया था, जिसे नगर पालिका ने मंजूरी (CC) दी थी। अब 2024 में, उसे गैरकानूनी बताया जा रहा है और डीडी ऑफिस में बुलाया जा रहा है।”

🔹 “भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया भाटपाड़ा नगर पालिका!”

अर्जुन सिंह ने नगर पालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा—
“यहां चेयरमैन खुद साइन नहीं करता, उसके बेटे-बेटियां फाइलें पास कर रहे हैं। पूरा नगर पालिका ऑफिस एक कॉर्पोरेट ऑफिस की तरह चल रहा है, जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक बिना पैसे कुछ नहीं मिलता!

📢 “अगर हिम्मत है तो केस ED-CBI को सौंपो!” – अर्जुन सिंह की ममता को खुली चुनौती

अर्जुन सिंह ने सीधा ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार को सच्चाई जाननी है, तो यह केस CBI या ED को दे।
“अगर हमने चोरी की है, तो वे हमें पकड़ लेंगे। लेकिन हमें पता है कि यह सिर्फ राजनीतिक बदला लेने के लिए हो रहा है!”

अब देखना होगा कि अर्जुन सिंह डीडी ऑफिस में पेश होंगे या नहीं, और क्या इस घोटाले में कोई बड़ी साजिश उजागर होती है।

ghanty

Leave a comment