📍 स्थान: बराकर/बर्दवान
🗓️ दिन: शनिवार
✍️ रिपोर्ट: संजीब कुमार यादव
🌿 सावन के पावन अवसर पर अद्भुत भक्ति यात्रा!
बराकर से एक अद्वितीय भक्ति यात्रा ने लोगों का ध्यान खींचा, जब अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की बराकर शाखा की 25 सदस्याओं का जत्था शनिवार को बर्दवान स्थित 108 महादेव शिव मंदिर के दर्शन के लिए पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से रवाना हुआ।
🙏 पूजा, भजन और बोल बम की गूंज से गूंजा बराकर स्टेशन रोड
सुहासरिया कॉम्प्लेक्स, स्टेशन रोड, बराकर के पास सभी महिलाओं ने पहले पूजा-अर्चना की। संगीता अग्रवाल और कृष्णा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि यात्रा के प्रारंभ से पहले सभी सदस्याओं ने विधिपूर्वक पूजन कर, शिव भजन और कीर्तन के साथ बाबा भोलेनाथ को नमन किया।
“बोल बम“, “हर हर महादेव” के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं के चेहरे पर अद्भुत श्रद्धा और आस्था की चमक देखने लायक थी।
🚩 भक्ति में लीन महिलाएं, बर्दवान में किया महादेव का जलाभिषेक
बर्दवान पहुंचकर सभी सदस्याओं ने 108 शिवलिंगों के दर्शन किए और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं अभिषेक पूजन कर पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। इस धार्मिक यात्रा में संध्या मस्करा, परवीन अग्रवाल समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। सभी ने सावन माह में भोलेनाथ की आराधना कर अपने परिवार और समाज के कल्याण की कामना की।
🌟 यह सिर्फ यात्रा नहीं, आस्था का उत्सव था!
इस यात्रा ने न सिर्फ महिलाओं को एकजुट किया, बल्कि आस्था, संस्कृति और शिवभक्ति की शक्ति को भी उजागर किया। स्थानीय लोगों के बीच यह यात्रा चर्चा का विषय बन गई और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी सराहना देखने को मिली।