बराकर में इंटक के संस्थापक नेता जवाहर सिंह का निधन, अंतिम संस्कार संपन्न

single balaji

बराकर। बराकर नीमाकनाली रोड निवासी, कोलियरी मज़दूर यूनियन (इंटक) के संस्थापकों में शामिल और कांग्रेस नेता जवाहर सिंह का सोमवार की रात लंबी बीमारी के बाद उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से बराकर समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार को बराकर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, मज़दूर यूनियन के प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि सुभाष सिंह, पश्चिम बंगाल जदयू के राज्य महासचिव और जनता मज़दूर संघ के केंद्रीय समिति मंत्री भी रहे हैं, वहीं स्वर्गीय जवाहर सिंह के छोटे पुत्र विभाष सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनके निधन को बराकर की राजनीति और मज़दूर आंदोलनों के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जवाहर सिंह का जीवन संघर्ष और समाज सेवा को समर्पित था। उन्होंने मजदूर हितों के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। यूनियन के सदस्यों ने उन्हें “मजदूरों का सच्चा साथी” बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

ghanty

Leave a comment