फेसबुक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाला युवक गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

single balaji

आसनसोल/बाराबनी:
पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले के बाराबनी थाना क्षेत्र के पुछड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत मदनपुर गांव से एक 33 वर्षीय युवक शरीफ मीर को पुलिस ने देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फेसबुक पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए एक पोस्ट डाली थी, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस देशविरोधी पोस्ट ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है, जिससे पोस्ट की गई थी और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

भारत के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्र के खिलाफ भी की आपत्तिजनक टिप्पणी
शरीफ मीर ने न सिर्फ पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, बल्कि भारत के एक प्रतिष्ठित अखबार के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया। यह पोस्ट फेसबुक पर शेयर होने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।

barabani man arrested

जामुरिया की फैक्ट्री में ड्राइवर था आरोपी
सूत्रों के अनुसार, शरीफ मीर पेशे से ड्राइवर है और जामुरिया की एक आयरन स्पंज फैक्ट्री में कार्यरत था। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके किसी आतंकी संगठन या संदिग्ध नेटवर्क से संबंध हैं या नहीं।

अदालत में पेश, परिजनों की थाने में भीड़
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया। इस खबर के फैलते ही सुबह से ही आरोपी के परिजन थाने के बाहर जमा हो गए और कुछ ने गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी भी जताई।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर नजर
पुलिस प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर देशविरोधी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह की पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ghanty

Leave a comment