आसनसोल: पंचायत स्तर पर किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा आम जनता के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बुधवार को ‘उन्नयन की पांचाली’ नाम से आठ टैब्लो का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम आसनसोल के सालानपुर स्थित पानुरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में आयोजित हुआ।
जानकारी के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय से क्षेत्र की आठ पंचायतों के लिए अलग-अलग आठ टैब्लो का शुभारंभ किया गया। इन टैब्लो के माध्यम से पंचायत स्तर पर हुए विकास कार्यों को जनता के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय, पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष असित सिंह सहित तृणमूल कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य पर जोर दिया।
बताया गया कि ‘उन्नयन की पांचाली’ टैब्लो के माध्यम से संबंधित पंचायत क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दी जाएगी, ताकि जनता विकास कार्यों से अवगत हो सके।











