• nagaland state lotteries dear

बंग गौरव आइकन अवार्ड्स 2025 में चमकेंगी बंगाल की प्रतिभाएं: संजय सिन्हा

आसनसोल: पश्चिम बंगाल में छिपी हुई प्रतिभाओं और विभूतियों को सम्मानित करने के लिए “बंग गौरव आइकन अवार्ड्स 2025” का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन (इंटरनेशनल बोर्ड) और प्रसिद्ध मीडिया पर्सनैलिटी संजय सिन्हा ने रविवार को दी। उन्होंने कहा, “यह राज्य प्रतिभाओं से भरपूर है। हमें इन्हें मंच देने और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवार्ड समारोह के माध्यम से हम ऐसी विभूतियों को पहचान देंगे जो भविष्य में और बेहतर काम कर सकें।”

rishi namkeen

मानव अधिकारों पर वर्कशॉप का होगा आयोजन

संजय सिन्हा ने बताया कि अवार्ड समारोह के दौरान मानव अधिकारों पर एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा, “आज भी अधिकतर लोग यह नहीं जानते कि उनके अधिकार क्या हैं। उन्हें कानून की बहुत ही कम जानकारी है। हमारा उद्देश्य है कि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि मानव अधिकारों का हनन न हो सके।”

मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता

arti

संजय सिन्हा ने कहा कि आज भी भारत में मानव अधिकारों का हनन हो रहा है, जो लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। “यूरोपीय देशों के लोग भारत से कहीं ज्यादा जागरूक हैं। हमें भी अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होना चाहिए और अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए। सरकार ने हमें कई अधिकार दिए हैं, लेकिन उनकी जानकारी के अभाव में हम उनका उपयोग नहीं कर पाते,” उन्होंने कहा।

3 हजार सक्रिय सदस्य कर रहे हैं काम

उन्होंने बताया कि “हमारे पश्चिम बंगाल में लगभग 3 हजार सदस्य सक्रिय हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रहे हैं। हमारा मकसद जमीनी स्तर पर काम करना और आम लोगों को जागरूक करना है। बंग गौरव आइकन अवार्ड्स सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जागरूकता का एक अभियान है।”

ghanty

Leave a comment