SIR : मिसाल बनी सालानपुर की BLO बिनीता, प्रशासन ने किया सम्मानित

single balaji

👉 तय समय से पहले पूरा किया कार्य, उपलब्धि बनी ‘मॉडल उदाहरण’

सालानपुर (आसनसोल) : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण में है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। SIR कार्य के दौरान कई बीएलओ के साथ-साथ आम वोटरों की दुखद मौत से जुड़े मामले भी सामनेआए हैं। इस बीच पश्चिम बर्धमान जिले के सालानपुर ब्लॉक से एक प्रशंसनीय खबर सामने आई है।

सालानपुर ब्लॉक के बूथ नंबर 115 की महिला बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) बिनीता कुमारी ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया मात्र 20 दिनों में पूरी कर ली। इस दौरान उन्होंने 732 मतदाताओं के SIR फॉर्म अपलोड किए और कार्य समय से पहले ही समाप्त कर दिया। बिनीता कुमारी की इस असाधारण दक्षता और मेहनत को देखते हुए सालानपुर ब्लॉक प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया।

अधिकारियों ने उनकी इस उपलब्धि को ‘मॉडल उदाहरण’ बताया और पूरे जिले के लिए प्रेरणा के रूप में पेश किया। बिनीता कुमारी ने बताया- मैंने सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए और तय समय में ही सभी फॉर्म वापस इकट्ठा किए। फिर समय पर ऐप में अपलोड कर दिया।

बिनीता कुमारी की मेहनत ने यह दिखाया कि समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से बड़ी जिम्मेदारियां भी समय से पूरी की जा सकती हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य BLOs और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। ब्लॉक प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के उदाहरण से पूरे जिले में कार्य की गुणवत्ता और गति में सुधार आएगा।

6 19
ghanty

Leave a comment