“पाकिस्तान जिंदाबाद” बनाम “संविधान जिंदाबाद”: आसनसोल में सियासी घमासान, थाने में आरोप और प्रत्यारोप की लड़ाई!

single balaji

आसनसोल: वक्फ बिल के खिलाफ एक रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगने की अफवाह से आसनसोल की राजनीति गरमा गई है। भाजपा की ओर से इस गंभीर आरोप के वीडियो को साझा कर विरोध दर्ज कराया गया, वहीं आयोजकों ने इसे ‘भाजपा की साजिश’ बताया है।

शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसनसोल उत्तर थाना का मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया, और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। राज्य समिति सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी ने इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर को मेल से शिकायत भी भेजी।

ताहफ्फुज वक्फ कमिटी का पलटवार

वक्फ बिल के आयोजकों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा,

“हमने सिर्फ ‘संविधान जिंदाबाद’ कहा था, भाजपा इस पर झूठ फैलाकर साम्प्रदायिक माहौल बना रही है।”

उन्होंने आसनसोल दक्षिण थाना में भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

यह मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है, जहां दोनों पक्षों की ओर से थाने में क्रॉस-एफआईआर की स्थिति बन गई है। प्रशासन अब मामले की वीडियो जांच और तथ्य-सत्यापन में जुट गया है।

ghanty

Leave a comment