Saturday, 24 October 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा
आसनसोल-दुर्गापुर

खोया फोन, मिली खुशियां! ट्रैफिक होम गार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Moutushi · 4 June 2026, 11:55 AM

आसनसोल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने एक बार फिर पुलिस की छवि को सकारात्मक रूप से लोगों के सामने रखा है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग के अंतर्गत आने वाले आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड के कर्मियों ने ईमानदारी और मानवता की एक शानदार मिसाल पेश की है।

दरअसल, सुदीप्तो भट्टाचार्य नामक व्यक्ति हटन रोड के पास अपने वाहन में मोबाइल फोन रखकर भूल गए थे। काफी देर बाद जब उन्हें अपने मोबाइल के खो जाने का एहसास हुआ, तो उनकी चिंता बढ़ गई। इसी बीच साउथ ट्रैफिक गार्ड के ड्यूटी पर तैनात टीएचजी ट्रैफिक होम गार्ड कर्मियों को वह मोबाइल फोन मिला।

मोबाइल मिलने के बाद कर्मियों ने जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए तुरंत उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उन्होंने मोबाइल को सुरक्षित रूप से सुदीप्तो भट्टाचार्य को वापस सौंप दिया।

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सुदीप्तो भट्टाचार्य बेहद खुश नजर आए। उन्होंने पुलिस प्रशासन और विशेष रूप से ट्रैफिक विभाग के कर्मचारियों का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी दुर्लभ है और पुलिस का यह सहयोगात्मक रवैया आम जनता के लिए भरोसा बढ़ाने वाला है।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की जमकर सराहना की। उनका कहना है कि अक्सर पुलिस को लेकर नकारात्मक खबरें सामने आती हैं, लेकिन इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश फैलाते हैं।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रही है। आसनसोल ट्रैफिक पुलिस का यह कदम निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

Advertisement