Saturday, 24 October 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा
आसनसोल-दुर्गापुर

ऑल इंडिया ओपन नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में आसनसोल के शुभंकर दास ने जीता कांस्य पदक

Moutushi · 24 June 2026, 2:05 PM

आसनसोल: शहर के लिए गर्व की बात है कि आसनसोल के होनहार खिलाड़ी शुभंकर दास ने कोलकाता में आयोजित ऑल इंडिया ओपन नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

शुभंकर दास ने सीनियर मेन (18 वर्ष से अधिक) वर्ग में भाग लिया और रोड 1 लैप रेस में अपनी तेज गति और बेहतरीन संतुलन का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच यह सफलता हासिल करना उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है।

शुभंकर दास आसनसोल में रहकर नियमित रूप से स्केटिंग का अभ्यास करते हैं। वह मैजिक व्हील्स अकादमी के अंतर्गत कोच सोनू सर और रोहित सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके प्रशिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि शुभंकर की मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप कोलकाता के बीएसयू स्केटिंग अकादमी में 12 जून से 15 जून तक आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शुभंकर दास ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने शुभंकर दास की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वह भविष्य में और भी बड़े स्तर पर पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

युवा खिलाड़ियों के लिए शुभंकर दास एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं, जो यह साबित करता है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Advertisement