आसनसोल पुलिस की बड़ी पहल: 80 से अधिक खोए मोबाइल असली मालिकों को लौटाए गए

single balaji

आसनसोल: दुर्गापुर पुलिस कमिश्ररेट द्वारा चलाए जा रहे “PHIRE PAWA” योजना के तहत आज आसनसोल साउथ पुलिस स्टेशन ने बड़ी पहल की। पुलिस ने 80 से अधिक खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए। इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास, आसनसोल साउथ पुलिस स्टेशन प्रभारी कौशिक कुंडू, एसपी सेंट्रल-1 विश्वजीत नक्कर, नोडल ऑफिसर सुधीर चक्रवर्ती सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

saluja auto

इस कार्यक्रम के दौरान डीसीपी ध्रुव दास ने कहा, “आज के समय में मोबाइल केवल संचार का साधन नहीं है बल्कि इसमें हमारे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होते हैं। इसलिए इसका खोना या चोरी होना बड़ी समस्या बन जाता है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मोबाइल की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया है।”

phire pawa2

आसनसोल साउथ पुलिस स्टेशन के प्रभारी कौशिक कुंडू ने बताया कि लोगों को अपने मोबाइल सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण 80 से अधिक लोगों के फोन वापस मिलने से जनता ने राहत महसूस की है।

rishi namkeen

पुलिस का यह अभियान केवल पश्चिम बर्दवान तक सीमित नहीं है बल्कि आसपास के जिलों के लोग भी इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुलिस का सकारात्मक कदम है। इस तरह के अभियानों से जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ता है।

ghanty

Leave a comment