बाढ़ से पहले अलर्ट मोड पर नगर निगम, नुनिया नदी में चला महाअभियान

single balaji

लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न संभावित बाढ़ संकट को देखते हुए आसनसोल नगर निगम ने सक्रियता दिखाते हुए नुनिया नदी के काली पहाड़ी ब्रिज के नीचे बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम द्वारा विशेष पेलोडर मशीन लगाकर नदी से प्लास्टिक, झाड़-झंखाड़ और अवरोध हटाए जा रहे हैं ताकि जलप्रवाह सामान्य बना रहे और पानी ओवरफ्लो होकर रिहायशी इलाकों में न घुसे।

मेयर ने दी चेतावनी, “इस बार नहीं होने देंगे गरुई जैसी स्थिति”
नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने साफ किया कि इस बार बारिश से पहले ही निगम ने सतर्कता दिखाते हुए सफाई अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा, “हम नहीं चाहते कि गरुई नदी जैसी स्थिति दोहराई जाए। इसलिए सभी संवेदनशील इलाकों की पहचान कर काम किया जा रहा है।”

तीन नंबर बोरो अध्यक्ष ने कहा – “बहाव बना रहे, इस पर है विशेष ध्यान”
तीन नंबर बोरो के चेयरमैन उत्पल सिन्हा ने बताया कि ऐसे सभी इलाकों को चिन्हित किया गया है जहाँ पानी रुकता है या बहाव बाधित होता है। सफाई के साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पानी का बहाव नदी की प्राकृतिक दिशा में बना रहे।

कचरा प्रबंधन विभाग भी एक्टिव मोड में
कचरा प्रबंधन से जुड़े मेयर परिषद सदस्य मानस दास ने बताया कि बारिश में कचरा जमा होना बाढ़ और बीमारी दोनों की सबसे बड़ी वजह बनती है। इसलिए डेली कचरा उठाव और ड्रेनेज सफाई पर खास जोर दिया जा रहा है।

⛈️ क्यों ज़रूरी है ये मुहिम?

  • लगातार बारिश से जलस्तर में वृद्धि
  • पिछली बार गरुई नदी के ओवरफ्लो से हुआ था बड़ा नुकसान
  • कचरे के कारण नालियों में रुकावट और बीमारी का खतरा
  • शहर के 10+ संवेदनशील इलाकों में जलजमाव की आशंका
ghanty

Leave a comment