Saturday, 24 October 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा
आसनसोल-दुर्गापुर

ट्रैफिक नियम तोड़े तो नहीं बख्शे जाएंगे! आसनसोल में तेज हुआ चेकिंग अभियान

Moutushi · 9 June 2026, 4:06 PM

आसनसोल: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत ट्रैफिक विभाग इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मंगलवार को आसनसोल के व्यस्ततम इलाकों में से एक जुबली मोड़ ब्रिज के नीचे विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेजों—जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र—की जांच की। जिन चालकों के कागजात अधूरे या अमान्य पाए गए, उनके खिलाफ मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

ट्रैफिक अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि नियमों का पालन न करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपने सभी दस्तावेज हमेशा साथ रखें और उन्हें समय-समय पर अपडेट कराते रहें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों वाहन चेकिंग अभियान को और तेज कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

इस दौरान वाहन मालिकों को चेतावनी भी दी गई कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों के सभी जरूरी कागजात दुरुस्त कर लें। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट केवल एक कानूनी बाध्यता ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान जीवन बचाने का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच भी है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के अभियान से सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। पुलिस की इस सख्ती को आम जनता की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement