आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 22 पुलिस अधिकारियों का तबादला

single balaji

आसनसोल:
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर (CP) की ओर से आईसी, एसआई और एएसआई सहित कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले को लेकर रिलीज ऑर्डर जारी किया गया है। इस आदेश के बाद कई थानों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रिलीज ऑर्डर के अनुसार, विशेष शाखा (SB) से मनोरंजन मंडल को पहले बुदबुद थाना का ओसी नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में इस आदेश को रद्द करते हुए उन्हें पुनः एसबी एडीपीसी (SB ADPC) भेज दिया गया है। इस फैसले ने पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना दिया है।

इसके अलावा, अंडाल थाना के ओसी अखिल मुखर्जी को डीडी (DD) पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं बनबहाल ओपी के आईसी अभिजीत सिंह रॉय को अंडाल थाना का नया ओसी बनाया गया है। इसी क्रम में कल्याणेश्वरी फांड़ी के आईसी लालटू कुमार पखीड़ा को बुदबुद थाना का ओसी नियुक्त किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह तबादला प्रक्रिया कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। हाल के दिनों में आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों और चुनौतियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में नए पदस्थापित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम शुरू करेंगे। पुलिस कमिश्नरेट की इस कार्रवाई को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन बड़े पैमाने पर हुए तबादलों ने महकमे में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

ghanty

Leave a comment