[metaslider id="6053"]

कुल्टी की सड़कों पर टूटी उम्मीदें: नगर निगम के खिलाफ युवा कांग्रेस का धिक्कार जुलूस

रिपोर्ट: संजीब कुमार यादव
बराकर।

कुल्टी विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों और ठप विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार शाम कुल्टी ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम के खिलाफ जोरदार धिक्कार जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बलतोड़िया से चलकर मनबड़िया क्षेत्र तक पहुंचा और क्षेत्र की जनता ने सड़कों पर उतरकर नाराजगी जाहिर की।

इस आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर “विकास कहाँ है?”, “सड़क दो, सुविधा दो”, “कुल्टी से भेदभाव क्यों?” जैसे नारों के साथ नगर निगम के खिलाफ विरोध जताया।

🚨 टूटी सड़कों पर स्कूल बस फिसलने से बड़ा हादसा टला

युवा कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि बलतोड़िया से मनबड़िया तक कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। सबसे खतरनाक हालात नियामतपुर चौराहे के पास हैं, जहां से बर्नपुर जाने वाली सड़क इतनी जर्जर है कि एक स्कूल बस फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। बस में दर्जनों स्कूली बच्चे सवार थे। यह प्रशासन की घोर लापरवाही का सबूत है।

जाकिर ने आगे कहा कि नियामतपुर से चित्तरंजन जाने वाली सड़क, न्यू रोड, थाना मोड़ से सन्यासी स्थान होकर एलसी मोड़ तक जीटी रोड, सब जगह सड़कों की हालत बेहाल है और मरम्मत के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है।

🏗️ “कुल्टी को दिया जा रहा है नजरअंदाज”, बोले जिला अध्यक्ष

कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवाशीष चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम बनने के बाद से कुल्टी की लगातार अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की आंतरिक सड़कें, नालियां सभी बदहाल स्थिति में हैं। कई जगहों पर ड्रेनेज का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से नगर निगम को हर महीने लगभग ₹5 करोड़ का राजस्व मिलता है, बावजूद इसके विकास कार्य ठप हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग और निगम अधिकारी गहरी नींद में सो रहे हैं।

💸 “नगर निगम बन गया है लूट का अड्डा”: शशि दुबे का बड़ा बयान

जिला महासचिव शशि दुबे ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “आसनसोल नगर निगम अब लूट खसोट का अड्डा बन चुका है। विकास के नाम पर सरकारी धन की खुलकर बंदरबांट हो रही है। जनता के पैसों की लूट को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।”

👥 कौन-कौन रहे शामिल?

इस विरोध जुलूस में प्रमुख रूप से सौभिक मुखर्जी, इम्तियाज खान, सिराजुल, बाबू बनर्जी, हराधन मंडल और कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

🔥 यह आंदोलन कुल्टी के नागरिकों की आवाज है, और अब यह चुप नहीं बैठेगी!

ghanty

Leave a comment