आसनसोल में कम्युनिटी हॉल पर संग्राम! तृणमूल पार्षद और निगम आमने-सामने

unitel
single balaji

आसनसोल :
आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 23 में स्थित कम्युनिटी सेंटर (शगुन कम्युनिटी हॉल) को लेकर शुक्रवार को बड़ा विवाद सामने आया। नगर निगम अधिकारियों द्वारा टेंडर प्रक्रिया के तहत हॉल को एक निजी व्यापारी संस्था को सौंपे जाने की प्रक्रिया के दौरान स्थानीय तृणमूल पार्षद सी.के. रेशमा ने खुलकर विरोध दर्ज कराया।

मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, जब निगम अधिकारी हॉल का प्रभार नई संस्था को दे रहे थे, तभी पार्षद रेशमा ने सवाल उठाया कि “एक ही शहर में बाकी कम्युनिटी हॉल की तुलना में इस संस्था ने इतना अधिक रकम क्यों दी? इसके पीछे क्या मंशा है?” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि, “स्थानीय लोगों को पहले की तरह ही सुविधाएं मिलनी चाहिए, नहीं तो हम इस फैसले का विरोध जारी रखेंगे।”

पार्षद के इस विरोध के बाद मौके पर माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि निगम अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि टेंडर प्रक्रिया “पूर्णतः पारदर्शी और नियमसम्मत” रही है।

जानकारी के अनुसार, इस कम्युनिटी सेंटर का संचालन ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एक निजी संस्था को दिया गया था। वहीं, पार्षद ने आरोप लगाया कि “कई स्थानीय संस्थाओं को बिना जानकारी दिए यह टेंडर एक व्यापारी समूह को दिया गया,” जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पूरे मामले की रिपोर्ट अब नगर निगम मुख्यालय तक पहुंच चुकी है और जल्द ही इसकी जांच की जाएगी।
राजनीतिक हलकों में यह विवाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर अंदरूनी मतभेदों का संकेत माना जा रहा है, क्योंकि निगम और टेंडर प्रक्रिया दोनों ही सत्तारूढ़ दल के नियंत्रण में हैं।

स्थानीय निवासियों ने भी इस विवाद पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि “कम्युनिटी हॉल जनता के उपयोग के लिए है, इसे व्यावसायिक हितों का अड्डा नहीं बनाया जाना चाहिए।

इस पूरे घटनाक्रम ने आसनसोल की सियासत में हलचल मचा दी है, और आने वाले दिनों में यह विवाद नगर निगम प्रशासन के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है।

ghanty

Leave a comment