• nagaland state lotteries dear

आसनसोल की सड़क बनी जानलेवा, भाजपा ने छेड़ा जनमत संग्रह अभियान

आसनसोल:
आसनसोल के जुबली मोड़ से लेकर बर्नपुर स्कोप गेट तक की बदहाल सड़क ने आखिरकार लोगों का सब्र तोड़ दिया। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, धूल-गड्ढों से भरा रास्ता और प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने जनमत संग्रह अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान में राहगीरों, वाहन चालकों और आम जनता से सड़क की दयनीय स्थिति पर राय ली गई और उनसे समर्थन मांगा गया। भाजपा कार्यकर्ता झंडा लेकर जनता से संवाद करते नजर आए।

2c1fdde8 d48e 4122 af73 e04f67b85fc6

कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा,
“हमने पहले ही प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया था। अब आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। जनता का साथ लेकर हम इस सड़कों की लड़ाई को बड़ा आंदोलन बनाएंगे।”

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का ज़ोरदार समर्थन किया। उनका कहना है कि सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की।

बताया जा रहा है कि यह सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है और निर्माण का कार्य सुस्त पड़ा हुआ है। बारिश के समय हालात और भी बुरे हो जाते हैं।

सूत्रों की मानें, तो भाजपा आने वाले दिनों में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन, धरना और रैली जैसे कदम भी उठा सकती है।

ghanty

Leave a comment