आसनसोल उत्तर विधानसभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के युवा कार्यालय का उद्घाटन आज पश्चिम बर्दवान जिला AIMIM अध्यक्ष और राज्य AIMIM नेता दानिश अज़ीज़ द्वारा किया गया। यह कार्यालय युवा अध्यक्ष शाहिद मंसूर साहब के नेतृत्व में न्यू कॉरपोरेशन रोड, रेलपार, आसनसोल में स्थापित किया गया है।

कई AIMIM नेता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में जिला AIMIM के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

- एडवोकेट मेराज अख्तर
- अनवर हुसैन
- सरवर इफ्तिखार
- अतिफ मलिक
- शोरत आलम
- मौलाना अल्ताफ हुसैन अलीवी
- मोहम्मद इफ्तिखार हुसैन
- नदीम अख्तर
- शहनवाज आलम
- इरफान अंसारी
- नसीम खान
इसके अलावा कई समाजसेवी, प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

दानिश अजीज का संबोधन

उद्घाटन के मौके पर दानिश अजीज ने कहा, “AIMIM युवाओं के सशक्तिकरण और समाज में समानता स्थापित करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। यह नया कार्यालय युवाओं को एकजुट कर उनके मुद्दों पर काम करेगा।”
युवा अध्यक्ष शाहिद मंसूर ने कहा कि उनका लक्ष्य आसनसोल उत्तर विधानसभा के युवाओं को राजनीति के मुख्यधारा में लाना है ताकि वे अपने हक की आवाज बुलंद कर सकें।













