बर्धमान |
पश्चिम बंगाल बोर्ड के ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (AIHRO) के संगठन सचिव देबीप्रसाद पान की जेष्ठ पुत्री देबस्मिता पान के जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय और भावनात्मक पहल के तहत बर्धमान रेलवे स्टेशन परिसर में 150 जरूरतमंद, बेसहारा और गरीब लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया।
इस मानवीय कार्य को AIHRO के पूर्व बर्धमान जिला के सदस्यों और जान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मिलकर अंजाम दिया।
💐 आयोजन में मौजूद रहे कई सम्मानित सदस्य
इस AIHRO फूड बैंक आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
- AIHRO बर्धमान जिला अध्यक्ष शेख हाफिज़ुल रहमान
- महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रुति देवी
- साथ ही जान फाउंडेशन के कई सक्रिय सदस्य भी मौजूद रहे।
✨ “जन्मदिन पर जश्न नहीं, इंसानियत की सेवा”
देबिप्रसाद पान ने कहा:
“हम चाहते थे कि बेटी के जन्मदिन को सिर्फ पारिवारिक उत्सव तक सीमित न रखकर समाज के उन चेहरों पर मुस्कान लाएं, जिन्हें अक्सर कोई नहीं देखता। यह सच्चा जश्न है, और यही असली तोहफा है देबस्मिता के लिए।”
📌 भविष्य की पहलें
AIHRO और जान फाउंडेशन ने यह भी संकेत दिया कि “AIHRO FOOD BANK” को अब नियमित रूप से अन्य स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जाएगा, जहां जरूरतमंदों को गर्म और पौष्टिक भोजन मिल सके।










