अग्निमित्रा पॉल का ऐलान: आसनसोल में धूमधाम से मनेगी रामनवमी!

single balaji

पश्चिम बंगाल में इस बार रामनवमी का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आसनसोल दक्षिण में भी रामनवमी जुलूस और राम पूजा पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसको लेकर बीजेपी की प्रदेश नेत्री और आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बड़ा ऐलान किया।

🚩 बामपंथियों पर साधा निशाना: ‘टीएमसी की बी टीम हैं वामपंथी!’

बामपंथी दलों की ‘संप्रीति’ रैली पर हमला बोलते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा,

“बामपंथी हिंदू देवी-देवताओं के विरोधी हैं। वे तृणमूल कांग्रेस की बी टीम बन चुके हैं, जिसे अब बंगाल की जनता भली-भांति समझ चुकी है।”

💥 पाथरप्रतिमा बम विस्फोट पर कड़ी प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल के पाथरप्रतिमा में हुए बम विस्फोट पर अग्निमित्रा पॉल ने सरकार और प्रशासन पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा,

“यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी नदिया, मेदिनीपुर सहित कई जगहों पर इस तरह के विस्फोट हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन इस घटना से अनजान था, यह कहना हास्यास्पद है।”

🔥 बंगाल में रामनवमी पर बढ़ेगा सियासी पारा!

बुधवार को एक कार्यक्रम में बीजेपी नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने साफ कर दिया कि रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और इसे रोकने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब मिलेगा।

ghanty

Leave a comment