आसनसोल के प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार की पहल पर बांग्ला नव वर्ष का भव्य आयोजन
आसनसोल: बांग्ला नववर्ष यानी ‘पोइला बोइशाख’ के पहले दिन आसनसोल शहर की प्रतिष्ठित दुकान घांटी ज्वेलर्स में परंपरा, भावनाओं और उत्सव की चमक देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आसनसोल दक्षिण की लोकप्रिय विधायक अग्निमित्रा पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
🏵️ घांटी ज्वेलर्स: एक दुकान नहीं, इतिहास है
अग्निमित्रा पाल ने भावुक होते हुए कहा—
“घांटी क्लॉथ स्टोर और घांटी ज्वेलर्स सिर्फ दुकान नहीं, मेरे बचपन की यादें हैं। आज भी जब यहां आई तो पापा के साथ घूमना, नया साल का उत्साह, सब कुछ ताज़ा हो गया।”
उन्होंने शुभोजित घांटी के व्यवसायिक कौशल की सराहना करते हुए कहा कि जिस गरिमा और ईमानदारी से वह पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने घांटी परिवार को आसनसोल के व्यावसायिक इतिहास का गौरव बताया।
🌺 सुदेशना घटक भी पहुंचीं, घांटी परिवार की सराहना की
राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक की धर्मपत्नी और समाजसेवी सुदेशना घटक भी इस मौके पर उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा—
“व्यवसाय में घांटी परिवार की प्रतिबद्धता और विश्वसनीयता अनुकरणीय है। शुभोजित घांटी ने इस विरासत को और ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।”
🌸 बांग्ला नववर्ष पर शुभकामनाओं की बारिश
दोनों अतिथियों ने पूरे आसनसोलवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि नया साल सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।
कार्यक्रम में कई स्थानीय गणमान्य लोग, व्यापारी और ग्राहक उपस्थित रहे और इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।













