Friday, 23 October 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा
आसनसोल-दुर्गापुर

अवैध पत्थर खदान मामले में तृणमूल नेता भोला सिंह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, हाफ पैंट में बाजार में घुमाया गया

Moutushi · 23 June 2026, 2:14 PM

सालानपुर: अवैध पत्थर खदान संचालन के आरोप में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के सालानपुर ब्लॉक सह-सभापति भोला सिंह के खिलाफ पुलिस ने एक अनोखी और सख्त कार्रवाई की, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, भोला सिंह को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अदालत में पेश करने के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद मंगलवार को सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी की पुलिस ने उन्हें हाफ पैंट पहनाकर और कमर में रस्सी बांधकर डाबरमोड़ बाजार में घुमाया।

इस दौरान बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जैसे ही पुलिस भोला सिंह को लेकर बाजार में निकली, वहां मौजूद लोगों के एक वर्ग ने उन्हें घेर लिया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने लगे। यह दृश्य देखते ही देखते पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस की इस कार्रवाई को कुछ लोग सख्ती और कानून का संदेश मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे मानवाधिकार और गरिमा के सवाल से जोड़कर देख रहे हैं। एक राजनीतिक नेता को इस तरह सार्वजनिक रूप से घुमाना अब बहस का मुद्दा बन गया है।

बताया जा रहा है कि अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने हाल ही में सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध पत्थर खदानों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

इस घटना के बाद स्थानीय राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दल जहां इसे कानून व्यवस्था की जीत बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह घटना एक तरफ कानून के प्रति सख्ती का संदेश देती है, तो दूसरी ओर यह सवाल भी खड़ा करती है कि क्या किसी आरोपी को इस तरह सार्वजनिक रूप से अपमानित करना उचित है?

Advertisement